बेनियाबाग क्षेत्र के कुएं में युवक का शव मिलने से सनसनी

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। चेतगंज थानान्तर्गत बेनियाबाग क्षेत्र स्थित अखाड़ा राम सिंह के पास पुराने कुएं में मंगलवार सुबह एक युवक का शव शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास आंकी जा रही थी। मौके पर जुटी भीड़ में कुछ लोगों ने आशंका जताई कि मृतक नगर निगम का सफाईकर्मी हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है। एनडीआरएफ की टीम ने पहुंच कर सक्रियता दिखाते हुए शव को बाहर निकाला।
नगर निगम कर्मियों ने पहुंच कर शव की विजय कुमार सिगरा निवासी होने की आशंका जताई है, शव फुलने के कारण पहचान होने में दिक्कत आ रही है।

