चिराग पासवान को झटका, युवा विंग की पूरी कमेटी ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बिहार के गया में पार्टी के युवा लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) विंग की पूरी कमेटी ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इन्होंने पार्टी में नेताओं-कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है।इस संबंध में लोजपा (रामलिवास) के युवा विंग के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता की, जिसमें युवा लोजपा के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने आरोप लगाया है कि पार्टी में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं दिया जा रहा है, बल्कि एक विशेष पक्ष के लिए ही ध्यान दिया जाता है, जबकि चिराग पासवान बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का नारा देते हैं, लेकिन ठीक इसके विपरीत उनकी पार्टी में खास पक्ष की ही सुनी जाती है और टोह ली जाती है। मुकेश ने कहा कि हमलोग पिछले दस सालों से लोजपा रामविलास से जुड़े हैं लेकिन अपनी ही पार्टी में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। हमारी टोह लेने वाला प्रदेश में कोई नेता नहीं है। एक खास पक्ष की ही बात सुनी जाती है, जिससे हमलोगों का मन ऊब चुका है। बीमारी हो या न कोई समस्या, पार्टी के सीनियर लोगों को इससे कोई लेना-देना नहीं है। मदद करने के लिए कोई आगे नहीं आता। इसलिए लगभग १०० से भी ज्यादा की संख्या में युवा लोजपा की कमेटी ने इस्तीफा दिया है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *