हिमानी हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। हरियाणा की कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल हत्याकांड में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। एक मार्च को कांग्रेस नेता का एक सूटकेस में रखा हुआ शव बरामद रोहतक के एक बस स्टैंड पर बरामद हुआ था। जिसके बाद से पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गयी थी। दिल्ली पुलिस की बाहरी जिला पुलिस और हरियाणा की सांपला पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर इस मामले में जब बहादुरगढ़ के सचिन (३०) नामक युवक को गिरफ्तार किया तो मामले का पूरा खुलासा सामने आया। बताया जाता है कि पकड़ा गया युवक ही मुख्य आरोपी है और मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाता है। पुलिस ने उसके पास से हिमानी का मोबाइल फोन और ज्वेलरी भी बरामद कर ली गई है।
हरियाणा पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि हिमानी और सचिन एक दूसरे को करीबन एक साल से जानते थे। सचिन हिमानी से मिलने उसके घर भी जाता था और वहां रुकता था। बहादुरगढ़ के सचिन और हिमानी की सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद हिमानी ने सचिन को घर बुलाया। दोनों के बीच संबंध बने। हिमानी ने संबंधों की वीडियो बना ली।
इस वीडियो के जरिए हिमानी द्वारा सचिन को ब्लैकमेल करने की बात सामने आ रही है। हिमानी को कई लाख रुपये देने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। आरोपी यह भी बताया कि दो मार्च को निकाय चुनाव होने थे, उससे पहले हिमानी ने सचिन को अपने घर बुलाया था।
हिमानी सचिन से रुपयों की बार-बार मांग कर रही थी, सचिन ने उसे काफी समझाया, लेकिन हिमानी नहीं मनी। इस पर उसने घर में ही गला दबाकर हिमानी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी बहादुरगढ़ के कनौदा गांव स्थित अपनी दुकान पर चला गया। फिर दोबारा हिमानी के घर आया और सूटकेस में शव रख कर ले गया। सूटकेस को पहले रिक्शा और फिर बस से सांपला स्टैंड तक लेकर गया। सचिन शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
फिलहाल सांपला पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया है। सांपला पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जिसके बाद पुलिस इस मामले में विस्तार से जानकारी देगी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *