महाराष्ट्र में रोंगटे खड़ा कर देना वाला ट्रेन हादसा, 12 लोगों की मौत: 40 घायल

मुंबई, जनमुख न्यूज़। महाराष्ट्र के जलगांव में परांडा स्टेशन के पास भीषण रौंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेन हादसा हुआ है। इस हादसे में अब तक 12 लोगों के मरने की खबर सामने आई है। वहीं, 40 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
बताया जाता है कि “पुष्पक एक्सप्रेस मुंबई की ओर जा रही थी। जलगांव से 40 किलोमीटर दूर यह घटना हुई। ऐसा कहा गया कि जनरल डिब्बे में आग लगी है, जिसके बाद चेन खींचने की वजह से कई लोग बाएं-दाएं कूद गए। बगल से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 7 लोगों को कम चोटें आई हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। नासिक रेलवे मंडल आयुक्त प्रवीण गेडाम ने पुष्पक रेल हादसे पर कहा कि पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है। जिला अधिकारी, जिला अधीक्षक और सभी वरिष्ठ अधिकारी वहां पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र सरकार की 108 एम्बुलेंस की 8 गाड़ियां वहां भेजी गई हैं।
मृतकों के परिजनों के लिए पांच लाख की वित्तीय सहायता का एलान
इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने हादसे में घायलों और मृतकों के परिजनों के लिए वित्तीय सहायता का एलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जलगांव जिले में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मरने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी, और राज्य सरकार घायलों का पूरा खर्च भी वहन करेगी। मैं भगवान से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं।
पूर्वोत्तर रेलवे ने हेल्प लाइन नंबर किया जारी
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्वोत्तर रेलवे ने हेल्प लाइन नंबर 8957409292 जारी किया है। जिस पर रेल यात्रियों के बारे में जानकारी ली जा सकती है। वहीं हादसे पर उत्तर प्रदेश सरकार ने यात्रियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

