लखनऊ में टैक्स नहीं देने पर दुकानें सील

उत्त्तर प्रदेश,जनमुख न्यूज। लखनऊ में हाउस टैक्स नहीं जमा करने पर दुकानों को सील किया जा रहा है। निगम द्वारा यह कार्रवाई जोन के यहियागंज और जोन चार के गोमती नगर इलाके में की गई। सुबह १० बजे से पहले दुकानों को सील कर दिया गया। यहियागंज में १५० साल पुराना बाजार है। अभियान तब चला जब बाजार में कोई नहीं था। दुकान मालिक को भी इस कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।नगर निगम ने इससे पहले सोमवार को भी यह कार्रवाई की थी। इसमें १३ जगहों पर यह कार्रवाई की गई थी। इस दौरान ४ लाख ५० हजार रुपए से ज्यादा की वसूली भी हुई थी। यहियागंज शहर का सबसे पुराना बाजार है। यहां दो दिन से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल, बाजार खुलने के बाद यहां व्यापार मंडल की टीम नगर निगम का घेराव कर लेती है। ऐसे में टीम सुबह-सुबह पहुंच रही है।मुख्य कर अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि ३ हजार से ज्यादा बड़े बकाएदारों के यहां कुर्की करने की तैयारी है। इसके अलावा बाकी बकाएदारों के यहां नोटिस चस्पा और सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।

