वाराणसी में महिला कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, केंद्रीय मंत्री के नाम कथित तौर पर ‘एप्सटीन फाइल’ से जुड़ने पर जताया विरोध

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। वाराणसी में महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri का नाम कथित रूप से तथाकथित “एप्सटीन फाइल” से जुड़ने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। यह अभियान दोपहर करीब 3 बजे Banaras Hindu University के पंडित मदन मोहन मालवीय मुख्य द्वार पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अनुराधा यादव ने की।
कार्यक्रम के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। महिला कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रशासन ने अभियान को रोकने की कोशिश की और कई कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए नजरबंद किया गया। इसके बावजूद कार्यकर्ता एकत्रित हुए और लोकतांत्रिक तरीके से हस्ताक्षर अभियान चलाया।
जिलाध्यक्ष अनुराधा यादव ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल उठाना और जवाब मांगना जनता का अधिकार है। उनका कहना था कि यदि किसी केंद्रीय मंत्री का नाम किसी अंतरराष्ट्रीय विवादित प्रकरण से जोड़ा जाता है, तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह पारदर्शी और निष्पक्ष जांच कराए। उन्होंने कहा कि आंदोलन गांधीवादी और अहिंसात्मक तरीके से जारी रहेगा।
उन्होंने प्रशासनिक दबाव और नजरबंदी को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया, लेकिन यह भी कहा कि इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं टूटेगा। महिला कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक चरणबद्ध तरीके से अभियान जारी रहेगा।
कार्यक्रम में अनुराधा यादव, राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेंद्र चौबे, सतनाम सिंह, राजू गौतम, अरुण सोनी, सुनील श्रीवास्तव, चंचल शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, रेणु चौधरी, रंजना गुप्ता, वंदना, आशा देवी, धीरज सोनकर, सदानंद तिवारी, रामसृंगार पटेल, किशन यादव, कृष्णा गौड़, रामजी गुप्ता, इमरान, नासिर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *