सपा नेता नवाब सिंह की मुश्किलें बढ़ी डीएनए जांच में हुई दुष्कर्म की पुष्टि

कन्नौज, जनमुख न्यूज । दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कन्नौज में सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बताया जाता है नवाब सिंह का डीएनए किशोरी के सैंपल से मिलान में मैच हो गया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने डीएनए रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि की बात कहते हुए यह जानकारी दी है। किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास में १२ अगस्त को पुलिस ने सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया था। घटना के समय पीड़ित किशोरी के साथ आरोपी अपने विद्यालय चंदन सिंह महाविद्यालय में था। पुलिस ने वहीं कमरे से गिरफ्तारी करने का दावा किया है। किशोरी अपनी बुआ के साथ आई थी। बुआ की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ व पॉक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। तिर्वा तहसील क्षेत्र की एक महिला अपनी नाबालिग भतीजी के साथ रविवार की देर रात किसी तरह चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय पहुंची। यहां एक कमरे में दोनों ‘हरी थीं। इस दौरान नवाब सिंह भी वहां मौजूद था।आरोप है कि महिला बाथरूम चली गई, तभी नवाब सिंह यादव निवासी अडंगापुर ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसी बीच किशोरी ने यूपी ११२ पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने सपा नेता को महाविद्यालय के कमरे से गिरफ्तार कर लिया था। डीएनए रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि किशोरी के साथ नवाब सिंह यादव ने दुष्कर्म किया था। एसपी ने बताया कि अब जल्द ही चार्जशीट बनाकर कोर्ट में पेश की जाएगी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *