कार्यकर्ता पर एफआईआर के खिलाफ वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। एमएलसी आशुतोष सिन्हा और जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
सपा कार्यकर्ताओं ने लोहिया वाहिनी के संदीप मिश्र पर दर्ज किए गए मुकदमे का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री और विधायक पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा। वहीं, सपा कार्यकर्ता द्वारा बिना किसी का नाम लिए पोस्टर लगाने पर उसे कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाकर केस दर्ज कर लिया गया।
सपा नेताओं ने इस कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताते हुए कड़ा विरोध जताया। प्रदर्शन में संतोष यादव, विष्णु शर्मा, रविकांत विश्वकर्मा, रीबू श्रीवास्तव, किशन दीक्षित, पूजा यादव, अमन समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

