वाराणसी में सरस्वती प्रतिमा शोभायात्रा पर पथराव, चार घायल, प्रतिमा क्षतिग्रस्त

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। मंगलवार देर रात सरस्वती प्रतिमा की शोभायात्रा के दौरान अफरा-तफरी मच गई। थाना शिवपुर क्षेत्र के गिलट बाजार से भोजूवीर की ओर जा रही शोभायात्रा पर अर्दली बाजार मस्जिद के सामने अचानक पथराव शुरू हो गया। डीजे की धुन और जयघोष के बीच हुए इस हमले से इलाके में हड़कंप मच गया।
पथराव में शोभायात्रा में शामिल चार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सरस्वती प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल प्रतिमा को वहां से सुरक्षित हटाया और कई थानों की फोर्स को गिलट बाजार बुलाया गया। शोभायात्रा में करीब 300 श्रद्धालु शामिल थे।
घायल मनीष सोनकर ने बताया कि शोभायात्रा शांतिपूर्वक आगे बढ़ रही थी, तभी अचानक 15 से 20 लोगों ने आकर पथराव शुरू कर दिया। शोभायात्रा में महिलाएं भी शामिल थीं और कई लोग घायल हो गए।
वहीं धर्मेंद्र ने बताया कि वे लोग मूर्ति के आगे-आगे चलकर रास्ता साफ करा रहे थे। आरोप है कि हमलावर पहले से ही लाठी-डंडों से लैस थे और गली से ईंट-पत्थर बरसाए गए, जिसमें 5 से 7 लोग घायल हुए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है, हालांकि देर रात तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन का जुलूस शिवपुर में विसर्जन के लिए जा रहा था। दोनों पक्ष सोनकर समाज से जुड़े हैं और आपसी विवाद के चलते झगड़ा हुआ। आरोप है कि दोनों पक्षों ने शराब पी रखी थी। पुलिस ने बताया कि विसर्जन के बाद तहरीर लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *