नौ महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स सुरक्षित धरती पर लौट आई है। सुनीता विलियम्स बिल्कुल स्वस्थ्य हंै। जो कैप्सूल उन्हें लेकर धरती पर लौटा है वो फ्लोरिडा के पास समंदर में लैंड किया गया। इस मिशन के सफल होने के बाद अंतरिक्ष में नौ महीनों से फंसी सुनीता विलियम्स अपने साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ सुरक्षित लौट आई है। जानकारी के मुताबिक सुनीता को लेकर लौटा कैप्सूल भारतीय समय के अनुसार सुबह तीन बजकर ५८ मिनट पर समुद्र में गिरा। इसकी गति को काबू में करने के लिए इसके साथ पैराशूट भी जुड़े हुए थे।
ये लम्हा बेहद खास था क्योंकि इसमें मनुष्य और विज्ञान की यात्रा का अविश्वसनीय पल देखने को मिला था। इस ऐतिहासिक पल को देश और दुनिया में हजारों लोग देख रहे थे। नासा ने इस पल का लाइव टेलीकास्ट भी किया था। जैसे है कैप्सूल समुद्र में गिरा वैसे ही तेज छपाक की आवाज आई। जैसे ही ड्रैगन कैप्सूल ने समुद्र में एंट्री की, वैसे ही कैप्सूल भी पानी में गिर गए।
खास बात ये है कि इस मिशन में नासा के साथ एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा। सुनीता विलियम्स की सकुशल वापसी के लिए भारत में परिजनों ने यज्ञ-हवन और प्रार्थना की। गुजरात में अखंड ज्योति जलाई गई। फ्लोरिडा में स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल से लौटे चारों अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी की नासा ने पुष्टि की। इसे वैज्ञानिक भाषा में सफल स्प्लैशडाउन बताया गया।
चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे अंतरिक्ष यात्री
नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के बाद आधिकारिक बयान में कहा कि सभी अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित धरती पर लौट चुके हैं। नासा ने कहा कि सभी यात्रियों की तबीयत ठीक है। उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। समुद्र से बाहर निकाले जाने की प्रक्रिया का जिक्र करते हुए नासा ने कहा, कोस्ट गार्ड की टीम ने शानदार काम किया। सफल वापसी के बाद स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने भी बधाई दी। मस्क ने कहा कि स्पेसएक्स और नासा की टीमों ने एक और सुरक्षित अंतरिक्ष यात्री वापसी कराने में सफलता पाई है। इसके लिए बधाई। उन्होंने इस मिशन को प्राथमिकता देने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद भी दिया।

