बाढ़ और बारिश पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती: केंद्र व राज्यों को नोटिस, अवैध पेड़ कटान पर जताई चिंता

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में हालिया बाढ़ और भूस्खलन को लेकर केंद्र और संबंधित राज्यों को नोटिस जारी किया है। अदालत ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में अवैध पेड़ कटाई इन आपदाओं की एक बड़ी वजह है।

मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने मामले की गंभीरता जताते हुए कहा कि मीडिया रिपोर्टों में सामने आए वीडियो बताते हैं कि बाढ़ के दौरान बड़ी संख्या में लकड़ी के लट्ठे बहकर आए। यह सीधे तौर पर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की ओर इशारा करता है।

पीठ ने केंद्र सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, एनडीएमए, एनएचएआई और हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर व पंजाब की सरकारों को नोटिस जारी करते हुए दो हफ्ते में जवाब मांगा है।

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने स्वीकार किया कि “हमने प्रकृति के साथ इतना हस्तक्षेप किया है कि अब प्रकृति हमें जवाब दे रही है।” उन्होंने आश्वासन दिया कि पर्यावरण मंत्रालय और राज्य सरकारों के साथ मिलकर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *