कर्ज से मुक्ति के लिए करें यह खास उपाय

वर्तमान में मध्यम परिवार का लगभग हर शख्स यह कहता है कि वह कर्ज से दबा हुआ है। कमाई सीमित है लेकिन खर्च ज्यादा, जिसके चलते वह कर्ज से ग्रस्त है। व्यक्ति कर्ज ले तो लेता है लेकिन उसे वापस करने में उसे एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ता है। सीमित संसाधनों के चलते वह उसकी पूर्ति नहीं कर पाता है। वैसे बड़े-बुजुर्ग यही कहते हैं कि कर्ज मौत के बाद भी पीछा नहीं छोड़ता और आपको किसी न किसी जन्म में उस कर्ज की भरपाई करनी ही पड़ेगी। ऐसे में कोशिश करें कि कर्ज लें ही न और लिया है तो इसे जल्द से जल्द चुकाया जाए। माना जाता है कि कुछ ज्योतिष उपायों से भी आपको कर्ज को जल्द उतारने में सहायता मिल सकती है।
भगवान गणेश का उपाय
कर्ज और लोन से मुक्ति के लिए आप घर के मुख्यद्वार पर भगवान गणेश की दो मूर्तियां लगाएं, एक मेन गेट पर और दूसरी मेन गेट पर घर के अंदर की तरफ। दोनों मूर्तियों की पीठ एक-दूसरे से सट जाएं, मूर्तियों को इस तरह लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और कर्ज से धीरे-धीरे राहत मिलने लगती है।
माता लक्ष्मी की करें पूजा
माता लक्ष्मी आपको कर्ज से मुक्ति दिलवाएंगी। इसके लिए आपको मां को सफेद चीज, जैसे चावल से बनी खीर और दूध से बने पकवानों का भोग लगाएं। फिर इस भोग को घर में सबसे बड़ी महिला को आदर समेत खिलाएं और सभी को प्रसाद के रूप में दें तथा स्वयं भी खाएं। घर पर लक्ष्मी माता की कृपा होगी और धीरे-धीरे आपका पूरा कर्ज उतर जाएगा।
निम्न मंत्रों का करें जाप
मान्यताओं के अनुसार ‘ओम आं ह्रीं क्रौं श्रीं श्रियै नम: ममालक्ष्मीं नाशय नाशय ममृणोत्तीर्णं कुरुकुरु संपदं वर्धय वर्धय स्वाहा’ मंत्र का ४४ दिनों तक लगातार १० हजार बार जप करें तो धन-लाभ होता है और कर्ज से मुक्ति मिलती है।
वहीं श्रीलक्ष्मी गायत्री मंत्र ‘ओम ह्रीं महालक्ष्मी च विद्महे विष्णुपत्नीं च धीमहि तन्नो लक्ष्मी: प्रचोदयात् ह्रीं ओम, का जप करना बहुत ही लाभदायक होता है। इस मंत्र को जपने के लिए कमलगट्टे की माला से नियमित १००८ बार जप करें।

इसे भी पढ़े-
गणेश चतुर्थी 2024: विशेषता और महत्व
Ganesh Chaturthi 2024

गणेश चतुर्थी का पर्व हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण और लोकप्रिय स्थान रखता है। यह पर्व भगवान गणेश, जिन्हें विघ्नहर्ता Read more

पर्यावरण के महान संरक्षक और सम्मानक थे ‘बाबा नानक’

जनमुख : धर्म-कर्म।  गुरूनानक देव जी ने केवल भारत देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में अपने ज्ञान प्रकाश द्वारा Read more

जब लालची आदमी ने नहीं पिलाया गुरु नानक देव जी को पानी

जनमुख न्यूज। गुरु नानक देव जी अपने शिष्यों के साथ यात्रा किया करते थे एक बार गांव के तरफ से Read more

मान्यताएं व परम्परा का वैशिष्टय स्वरूप है ‘देव दीपावली उत्सव’

जनमुख,न्यूज। निर्णय सिधु एवं स्मृति कौस्तुभी में उल्लेखित ‘देव दीपावली पुरातन काल से पौराणिक मान्यताएं एवं कथाओं पर प्रचलित है। Read more

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *