नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, लोगों में आक्रोश

चेन्नई, जनमुख न्यूज। तमिलनाडु के कृष्णागिरी में एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश इतना फैल गया कि लोग सड़क पर उतर आए और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। ३७ से ४७ वर्ष की आयु के तीनों शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने निलंबित कर दिया है और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता के साथ यह घिनौनी हरकत उसी के स्कूल के तीन शिक्षकों ने की। इस संबंध में लड़की की मां की शिकायत पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उनके खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बता दें कि यह घटना तब सामने आई जब बरगुर तालुका के पोचमपल्ली के पास स्थित स्कूल के प्रधानाध्यापक छात्रा के घर गए और उससे पांच जनवरी से स्कूल न आने का कारण पूछा। यौन उत्पीड़न की यह घटना २ जनवरी को स्कूल परिसर के शौचालय में हुई थी जहां कथित तौर पर शिक्षकों ने बारी-बारी से नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
इलाके में आक्रोश, सड़कों पर उतरे लोग
वहीं घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष बढ़ गया है। परिजनों और समाज के अन्य लोगों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है।
फिलहाल पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है और वे १५ दिनों की पुलिस हिरासत में हैं। फिलहाल मामले कि जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है और एक बार फिर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *