गिरिराज सिहं की विवादित टिप्पणी पर भड़का तेजस्वी यादव का गुस्सा

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। बिहार की राजनीति में आजकल खूब हिंदू-मुस्लिम देखने को मिल रहा है। हम आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विवादास्पद टिप्पणी करते हुए लोगों से अपने घरों में ‘भाले, तलवार और त्रिशूल’ का रखने का आह्वान किया, जिसका इस्तेमाल देवताओं की पूजा के साथ-साथ ‘आत्मरक्षा’ के लिए भी किया जा सके। तो वहीं दूसरी ओर राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर किसी ने मुसलमानों की तरह बुरी नजर से देखा तो से बजा देंगे।हम आपको बता दें कि गिरिराज सिंह ने विवादित टिप्पणी अपनी ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ के दौरान बिहार के एकमात्र मुस्लिम बहुल जिले किशनगंज में की। उन्होंने दावा किया कि हिंदू समुदाय ‘खतरे’ में है और उन्हें ‘संगठित’ करने की आवश्यकता है। बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सिंह ने दावा किया, किशनगंज आने से पहले मैंने पास के अररिया, कटिहार और पूर्णिया जिलों का दौरा किया है। हर जगह लोगों ने अपनी बहनों और बेटियों के सम्मान के बारे में अपनी चिंताएं साझा कीं। मुझे बताया गया है कि हर साल कई हिंदू लड़कियां ‘लव जिहाद’ का शिकार होती हैं, जिसके बाद उनका (इस्लाम में) धर्म परिवर्तन करा दिया जाता है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाता है जो उन महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं जो उनके जाल में नहीं फंसती हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी टिप्पणी के समर्थन में कोई विशेष घटना का हवाला नहीं दिया। उन्होंने दावा किया मुझे पता चला है कि जिन जगहों पर मुसलमानों की संख्या हिंदुओं से ज़्यादा है, वहां उनके मंदिरों में तोड़फोड़ की जाती है, महिलाओं द्वारा सिंदूर लगाने जैसी उनकी धार्मिक प्रथाओं में हस्तक्षेप किया जाता है।’ केंद्रीय मंत्री ने यह भी आरोप लगाया ईसाई मिशनरियां भी इस क्षेत्र में सक्रिय हैं, लेकिन वे केवल हिंदुओं को ही निशाना बना रहे हैं। गिरिराज सिंह सिंह ने हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया।

