अलकनंदा नदी में गिरा टेंपो ट्रैवलर: केदारनाथ-बदरीनाथ यात्रा पर निकले 17 यात्रियों में से 10 लापता, 2 की मौत

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड), जनमुख न्यूज़। जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के पास श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। वाहन में कुल 19 लोग सवार थे, जिनमें से 17 लोग राजस्थान के उदयपुर के एक ही परिवार के थे। ये सभी चारधाम यात्रा पर निकले थे और केदारनाथ दर्शन के बाद बदरीनाथ जा रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। अब तक नौ लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है, जिनमें दो की मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। आठ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई छोटे बच्चे भी हैं। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा सुविधा केंद्र भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त तीन लोग वाहन से छिटककर बाहर गिर गए थे, जिन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी यात्री नदी की तेज धारा में बह गए। एक शव बहते हुए शिवपुरी तक पहुंचा, जिसे एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर निकाला।

अलकनंदा नदी में तेज बहाव और स्थल की दुर्गमता के कारण राहत कार्य में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और भय का माहौल है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुःख जताते हुए कहा कि एसडीआरएफ और अन्य टीमें युद्धस्तर पर राहत कार्य में लगी हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क बनाए रखा है और ईश्वर से सभी की सुरक्षा की कामना की है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *