पंजाब-हरियाणा बार्डर पर तनाव, किसान दिल्ली जाने पर तो हरियाणा पुलिस रोकने पर अड़ी

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। पंजाब-हरियाणा बार्डर पर किसनों के दिल्ली कूच को लेकर तनाव बरकरार है। एक तरफ किसानों को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने तमाम इंतजाम किए हुए हैं तो दूसरी तरफ किसान किसी भी हाल में अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जाना चाहते हैं। आज जब पंजाब के १०१ किसान दोपहर १२ बजे पैदल शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना हुए, तभी बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया। यहां पुलिस और किसानों के बीच बहस हो रही है। हरियाणा पुलिस ने किसानों से दिल्ली जाने की परमिशन मांगी है। उनका कहना है कि बिना परमिशन के वह दिल्ली नहीं जा सकते। इसके बाद किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। इस पर हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। किसान पीछे की तरफ भागे।
इसके बाद हरियाणा पुलिस ने किसानों को शांत करने के लिए उन पर फूल भी बरसाए और फिर जब किसान आगे बढ़ने लगे तो उन पर आंसू गैस के गोले छोड़ दिए। जिसमें कई किसान घायल हुए। वहीं किसानों का आरोप है कि पुलिस ने फूल में कैâमिकल डालकर उन पर फेंके हैं जिससे कई किसानों तबीयत खराब हो गयी है।
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हमने १०१ किसानों की लिस्ट जारी की है। उधर, हरियाणा पुलिस का कहना है कि हम पहले किसानों की पहचान करेंगे और फिर उन्हें आगे जाने देंगे। हमारे पास १०१ किसानों के नामों की लिस्ट है और वे (किसान) लोग नहीं हैं। वे हमें अपनी पहचान नहीं करने दे रहे हैं। किसान हथियार लेकर आए हैं।
इससे पहले ६ दिसंबर को किसानों ने शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच करने के लिए मार्च शुरू किया था। लेकिन पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के चलते किसानों पूरे दिन के प्रयास अपना कार्यव्रâम एक दिन के लिए स्थगित कर दिया था।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *