रील में शहीद फौजी की पत्नी का किरदार रियल में इंडियन आर्मी से नफरत और पाकिस्तान से प्यार

बॉलीवुड,जनमुख न्यूज। एक्स पर ट्रेंड कर रहा है क्योंकि अभिनेत्री साई पल्लवी को २०२२ के एक फिर से सामने आए वीडियो पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। क्लिप में पल्लवी भारत और पाकिस्तान के बीच हिंसा की धारणा पर चर्चा करती हैं। साई पल्लवी ने इस दौरान जो बयान बाजी की है उससे काफी ज्यादा लोगों में आक्रोश फैल गया है। लोग साई पल्लवी कीउनके बयान के लिए काफी ज्यादा आलोचना कर रहे है। विवाद तब पैदा हुआ जब पल्लवी दो बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी कर रही हैं। वह राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित और कमल हासन द्वारा निर्मित तमिल फिल्म अमरन में अभिनय करेंगी।इंडियाज मोस्ट फियरलेस: ट्रू स्टोरीज ऑफ मॉडर्न मिलिट्री पर आधारित इस फिल्म में पल्लवी के साथ शिवकार्तिकेयन हैं और इस फिल्म में वह इंडियन आर्मी के ऑफिसर की पत्नी का किरदार निभा रही है। यह ऑफिसर देश की रक्षा में शहीद हो गये हैं। यह ३१ अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित रामायण में सीता का किरदार निभाएंगी, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में होंगे।

