एक घंटा हवा में मंडराती रही फ्लाइट, लखनऊ में करनी पड़ी लैंडिंग

बरेली,जनमुख न्यूज। बरेली में सुबह-शाम कोहरे का असर अब तेज होने लगा है। बुधवार को मुंबई से करीब एक घंटे की देरी से बरेली के लिए उड़ी फ्लाइट यहां करीब तीन बजे पहुंची तो दृश्यता कम होने की वजह से उतारने की अनुमति नहीं दी गई। इस समय दृश्यता १०० से १५० मीटर के करीब रही।करीब एक घंटे बरेली एयरपोर्ट के ऊपर मंडराने के बाद फ्लाइट को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट भेज दिया गया। वहां से यात्री देर रात निजी वाहनों से बरेली लौटे। वहीं, इसी फ्लाइट से मुंबई जाने वाले यात्रियों को टिकट निरस्त कराने पड़े। कुछ ने दिल्ली जाकर फ्लाइट पकड़ी।

