नहीं रुक रहा मर्दो का उत्पीड़न, अब टीसीएस मैनेजर ने पत्नी से तंग आकर किया सुसाइड

लखनऊ, जनमुख न्यूज। हाल के दिनों में जिस प्रकार अच्छे-अच्छे पदों पर काम कर रहे युवाओं द्वारा पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। उससे यह सवाल खड़ा होने लगा है कि क्या मर्दो की भी सुरक्षा के लिए किसी कानून की जरुरत है। बंगलूरु, दिल्ली के बाद आज आगरा से एक युवक के पत्नी से तंग आकर आत्महत्या की खबर सामने आयी है। बताया जाता है कि टीसीएस कंपनी के मैनेजर ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। मौत से पहले उसने एक वीडियो बनाकर बताया कि पत्नी ने उसे किस कदर प्रताड़ित किया। ये वीडियो वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डिफेंस कॉलोनी, सदर के रहने वाले मानव शर्मा टीसीएस कंपनी, मुंबई में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनके पिता नरेंद्र शर्मा एयरफोर्स से रिटायर हैं और मानव उनके इकलौते बेटे थे। मानव की शादी एक वर्ष पहले ३० जनवरी २०२४ को शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी परेशान करने लगी, वे पत्नी को अपने साथ मुंबई ले गए।
मानव शर्मा के पिता नरेंद्र शर्मा ने थाना सदर में दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया है कि बेटा अपने साथ बहू को मुंबई ले गया था। बहू उसे परेशान करती थी, आत्महत्या करने की धमकी देती थी जिससे पूरा परिवार फंस जाएगा। आरोप है कि बहू अपने ब्वाय प्रâेंड से बात करती थी और उसी के साथ रहना चाहती थी। २३ फरवरी को मानव अपने साथ पत्नी को लेकर मुंबई से आगरा आया यहां से वह उसे छोड़ने बरहन चला गया। बरहन में ससुरालीजनों ने उसे प्रताड़ित किया।
२४ फरवरी की सुबह मानव ने कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले वीडियो भी बनाया। सुबह परिजनों ने मानव को पंखे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। परिजन मानव को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
मानव ने सुसाइड करने से पहले ६.५७ मिनट का एक वीडियो बनाया। उसमें वह कह रहे हैं कि मर्दों की भी सोचो, प्लीज, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। बेचारे बहुत अकेले होते हैं, पापा मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी। मेरे जाते ही सब ठीक हो जाएगा, मेरी सुसाइड के बारे मेरे घरवालों को परेशान ना करें।

