गलत दिशाओं में रखा आईना तो परेशानी में पड़ जाएगा दांपत्य जीवन

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। किसी भी काम को करने से पहले वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। इन नियमों का पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के इन्हीं नियमों के अनुसार हर चीज का एक अलग स्थान निर्धारित है। जिससे अलग हट कर हमें वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है। वास्तु के नियमों के अनुसार घर में आईने को भी सही स्थान पर रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है। अगर गलती से आईने को गलत दिशा या स्थान पर रखा जाए, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दे सकता है। तो आइए जानते हैं कि आईने को भूलकर भी कहां पर नहीं रखना चाहिए।
बिस्तर के ठीक सामने
बिस्तर के ठीक सामने आईना लगाना बहुत अशुभ माना जाता है। अगर आप बिस्तर के पास आईना रखते हैं, तो इस वजह से आपको धन से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
घर के मुख्य द्वार पर
घर के मुख्य द्वार पर शीशे को रखना या लगाना अच्छा नहीं माना जाता है। अगर आप घर के मुख्य द्वार पर शीशा लगाते है, तो यह घर की सकारात्मक ऊर्जा को बाहर कर सकता है। साथ ही दुर्भाग्य और मानसिक तनाव को बढ़ाता है।
दक्षिण और पश्चिम दिशा में
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के दक्षिण और पश्चिम दिशा में भूलकर भी आईना नहीं रखना चाहिए। इन दिशाओं में आईना रखना या लगाना बहुत अशुभ माना जाता है। आईने को हमेशा घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए क्योंकि यह दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं।
रसोई घर या पूजा स्थल में
वास्तु के अनुसार, भूलकर भी आईने को रसोई घर या पूजा स्थल में नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि इस रसोई घर या पूजा स्थल में आईने को रखने से आर्थिक परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही दांपत्य जीवन में तनाव और अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

