उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, मिर्जापुर के सूरज कुमार बने टॉपर

लखनऊ, जनमुख न्यूज़। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम मंगलवार, 17 जून को घोषित कर दिया गया है। लखनऊ में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने संयुक्त रूप से परिणाम जारी किया। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और लॉगिन डिटेल्स की सहायता से ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं।
मिर्जापुर के सूरज कुमार टॉपर
इस परीक्षा में मिर्जापुर के सूरज कुमार पटेल ने साइंस स्ट्रीम से 362.66 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है।
काउंसलिंग प्रक्रिया होगी जल्द शुरू
परिणाम घोषित होने के साथ ही अब काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत होगी, जिसका शेड्यूल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी (इस वर्ष का नोडल विश्वविद्यालय) द्वारा जारी किया जाएगा। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवार की रैंक, श्रेणी, सीट की उपलब्धता और प्राथमिकताओं के आधार पर कॉलेज आवंटन किया जाएगा। प्रवेश केवल उन्हीं कॉलेजों में मिलेगा जो इस संयुक्त बीएड परीक्षा से संबद्ध हैं।
परीक्षा से जुड़े प्रमुख विश्वविद्यालयों की सूची:
1. बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी (नोडल विश्वविद्यालय – 2025)
2. डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा
3. लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ
4. डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या
5. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ
6. महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली
7. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी
8. सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी
9. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर
10. दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर
11. छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर
12. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज
13. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया
14. सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर
15. ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ
16. गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, नोएडा
17. राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़
18. माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर
19. महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय, आज़मगढ़
20. माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर
21. माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्जापुर
22. गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद
अब उम्मीदवारों को काउंसलिंग शेड्यूल का इंतजार है, जिससे वे अपने पसंदीदा बीएड कॉलेज में प्रवेश की दिशा में आगे बढ़ सकें।

