नाग को पीटकर मारा एक घंटे में नागिन ने डंसा मौत

उत्त्तर प्रदेश,जनमुख न्यूज। कबरेली में एक युवक को नाग को मारना जानलेवा साबित हो गया। खेत में नाग नागिन का जोड़ा था। वहीं खेत पर काम कर रहे एक युवक ने नाग के फन पर डंडे बरसाकर उसे मार दिया। लेकिन सांप के मरने के एक घंटे बाह ही नागिन ने युवक को डस लिया। नागिन का जहर इतना जहरीला था कि युवक घर तक भी नहीं पहुंच पाया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। यह घटना मंगलवार की है। कैंट पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जहां बिसरा सुरक्षित रखा गया है।क्यारा निवासी गोविंदा कश्यप (३० साल) मजदूरी करता था। अपनी पत्नी नन्ही देवी और पांच बच्चों के परिवार के साथ रहता था। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को गोविंदा अपने गांव निवासी अतुल सिंह के खेत से धान का पुआल लेने गया था।धान के पुआल में कोबरा नाग था। फन वाले नाग देखकर गोविंदा घबरा गया। जहां उसने लाठी से नाग का फन कुचलकर उसे मार दिया। फिर उसे मौके पर ही छोड़कर खाना खाने घर चला आया। उसे वापस फिर से खेत में आना था।

