मां की हत्या कर शव दफन की तैयारी में था बेटा तभी…

नालंदा, जनमुख न्यूज। बिहार के नालंदा से बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आयी है जहां एक बेटे ने अपनी मां की निर्मम हत्या कर शव को दफनाने की कोशिश की लेकिन आसपास के लोग वहां पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। घटना राजगीर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव की बतायी जाती है। घटना की जानकारी सामने आते ही मृत महिला के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, हत्या की सूचना मिलने के उपरांत राजगीर थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से हत्या में इस्तेमाल की गयी हसुली भी बरामद कर ली।
पुलिस के अनुसार, मृत महिला की पहचान सबलपुर गांव निवासी मोहन उपाध्याय की पत्नी साखो देवी (७५) के रूप में की गई है। आरोपी मोहन उपाध्याय का छोटा बेटा अजीत कुमार है। राजगीर थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। एफएसएल की टीम को मौका ए वारदात के निरीक्षण के लिए बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है एवं आरोपी से पूछताछ जारी है। फिलहाल हत्या के कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह हुई जब मोहन उपाध्याय घर से बाहर निकले और पत्नी की हत्या बेटे के द्वारा किए जाने का शोर मचाने लगे। आसपास के लोग मौके पर जूट और तत्काल इस बात की जानकारी राजगीर पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अजीत कुमार ने अपनी मां की हत्या के बाद शव को दफन करने के लिए घर में ही गड्ढा खोद दिया था। करीब दो फीट गड्ढा अजीत खोद चुका था। लेकिन, समय रहते हमलोग पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। अजीत कुमार चार भाइयों में सबसे छोटा है और वह अपने माता-पिता के साथ ही रहता था। एक भाई सीआरपीएफ में जबकि अन्य भाई अपना अपना रोजगार करते हैं। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। परिजनों का कहना है कि दो दिन पूर्व अजीत कुमार ने पत्नी के साथ मारपीट की थी। इसके बाद मायके से उसका साला है और अपनी बहन को लेकर चला गया। इसके कारण घर में बुजुर्ग मां-बाप के अलावा अजीत रह रहा था। गांजे के नशे का लती अजीत ने पूर्व भी उसने अपनी मां के साथ मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया था।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *