पति-पत्नी में हुआ झगड़ा,घर वालों ने लाठी चाकू उठाया रिश्तदारों का बहा खून

आगरा,जनमुख न्यूज। दिल्ली में रहने वाले दंपती में झगड़ा हुआ तो दोनों ने मंटोला में अपने परिजन को जानकारी दी। इस पर दोनों के घरवाले मंटोला तिराहे पर ही भिड़ गए। लाठियां चलीं और चाकू निकल आए। मारपीट में विवाहिता के दो भाई घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।इंस्पेक्टर मंटोला ने बताया कि मंटोला निवासी रुखसार का निकाह चार साल पहले रिश्तेदार सद्दाम उर्फ आफताब से हुआ था। दोनों दिल्ली में रहते हैं। आफताब जूते का काम करता है। दिल्ली में किसी बात पर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी ने मंटोला मायके में फोन किया। वहीं दूसरी तरफ पति ने भी अपने घरवालों को जानकारी दे दी।

