समाधान दिवस में शिकायतों की भरमार, राजातालाब में 231 में सिर्फ 12 का निस्तारण, डीएम ने दिखाई सख्ती

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। राजातालाब तहसील में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में शिकायतों का अंबार देखने को मिला। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में कुल 231 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर केवल 12 मामलों का ही निस्तारण हो सका।
कम निस्तारण पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, सदर तहसील (शिवपुर) में एसडीएम नितिन सिंह के समक्ष कुल 226 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें सबसे अधिक 170 मामले राजस्व विभाग से जुड़े रहे। इसके अलावा विकास विभाग के 30 और पुलिस विभाग के 26 मामले सामने आए। इन शिकायतों में से 21 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
समाधान दिवस के दौरान लोहता निवासी सुरजन मौर्य का मामला चर्चा का विषय बना रहा। वे 26वीं बार ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर पहुंचे। उनका आरोप है कि भू-माफिया ग्राम सभा की जमीन पर अवैध मकान बनाकर वसूली कर रहे हैं, जबकि इस भूमि का उपयोग बच्चों के खेल मैदान के लिए होना चाहिए।
इसी तरह उधोरामपुर निवासी अशोक कुमार भी सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर पांचवीं बार समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के अरविंद यादव, ओम प्रकाश यादव, प्रकाश यादव, सत्य प्रकाश यादव, कृष्ण कुमार यादव, रामाशंकर यादव और अनिल यादव द्वारा रास्ते पर कब्जा किया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। प्रशासन ने मामलों की जांच कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *