आतिशी के साथ ये पांच नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ


नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी और उनका मंत्रिमंडल २१ सितंबर को पद की शपथ लेगा। आतिशी शनिवार को ५ कैबिनेट मंत्रियों के साथ शपथ लेंगी। सत्तारूढ़ दल ने शुरू में तय किया था कि केवल आतिशी ही शपथ लेंगी, हालांकि बाद में यह तय हुआ कि उनकी मंत्रिपरिषद भी शपथ लेगी। आतिशी के साथ शपथ लेने वाले नेताओं के भी नाम सामने आ गए है। सूत्र बता रहे हैं कि दिल्ली के चार अन्य मंत्री कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय और इमरान हुसैन कैबिनेट पद बरकरार रखने के लिए तैयार हैं।इसके अलावा नए नाम के तहत मुकेश अहलावत की भी चर्चा जोरो पर है। कहा जा रहा है कि वह भी नई एंट्री के तहत आतिशी मंत्रिमंडल में शपथ ले सकते हैं। इससे पहले आतिशी वित्त, शिक्षा और राजस्व जैसे १४ विभागों का प्रबंधन कर रही थीं और अरविंद केजरीवाल के कारावास के दौरान उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण थी। कांग्रेस की शीला दीक्षित और बीजेपी की सुषमा स्वराज के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। हालाँकि आतिशी को व्यापक रूप से इस भूमिका के लिए सबसे आगे देखा जा रहा था, क्योंकि उनके अरविंद केजरीवाल और उनके डिप्टी मनीष सिसोदिया दोनों के साथ घनिष्ठ संबंध थे। लेकिन केजरीवाल के उत्तराधिकारी को लेकर अटकलें तेज थीं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *