जबलपुर के हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी -फर्जी

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित डुमना हवाई अड्डे को एक अज्ञात व्यक्ति ने बम से उड़ाने की धमकी दी लेकिन जांच में यह धमकी फर्जी साबित हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने पीटीआइ भाषा को बताया कि फोन करने वाले ने हवाई अड्डे के अधिकारियों से कहा कि ‘इंडिगो’ की उड़ान में बम लगा हुआ है और हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी।हालांकि यह फोनकॉल फर्जी निकली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अधिकारियों ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा ३५१ (आपराधिक धमकी) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। बीते नौ दिनों में १७० से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *