बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को भेजा था धमकी भरा संदेश

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। उत्तर प्रदेश से मुंबई पुलिस ने एक २१ वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एनसीपी (अजित पवार) के दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी के विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी को संदेश भेजने के आरोप में इस युवक को हिरासत में लिया गया है।उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी को मुंबई के निर्मल नगर पुलिस को सौंपा है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश में है कि इस संदेश को भेजने के पीछे आरोपी का इरादा और मकसद क्या था। अज्ञात पुलिस सूत्रों के हवाले से एनडीटीवी ने बताया है कि बांद्रा में जीशान सिद्दीकी के ऑफिस में शुक्रवार शाम को संदेश भेजा गया था। इस संदेश में सलमान खान और विधायक से फिरौती मांगी गई थी। ये भी कहा गया था कि फिरौती ना देने पर जान से मारा जाएगा। इस धमकी के बाद जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के एक कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने धमकियों के पीछे मोहम्मद तैय्यब की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले, मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर के २४ वर्षीय सब्जी विक्रेता शेख हुसैन शेख मौसिन को मुंबई यातायात पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर प्राप्त एक धमकी भरे संदेश के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर अभिनेता से ५ करोड़ रुपये की मांग वाला एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने झारखंड में उस नंबर का पता लगाया और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें भेजी गर्इं। उन्होंने बताया कि एक अन्य टीम गुवाहाटी गई। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने संदेश भेजने वाले का पता लगाने के लिए अपना जाल फैला दिया है लेकिन मुंबई यातायात पुलिस को उसी मोबाइल फोन नंबर से एक ‘माफी’ मिली है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *