लखनऊ में गिरी बिल्डिंग, तीन की मौत कई लोग फंसे : बचाव कार्य जारी

लखनऊ, जनमुख न्यूज़। लखनऊ के सरोजनीनगर थानान्तर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार शाम एक बिल्डिंग ढहने से 3 लोगों की मौत और कई लोगों के फंसे होने की खबर सामने आई है। इस बिल्डिंग में एक दवा का गोदाम बताया जा रहा है।
पुलिस, एनडीआरएफ के साथ दमकल की टीम ने राहत बचाव का काम शुरू कर दिया है। करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार अब तक 27 लोग निकले गए हैं। इसमें तीन की मौत हो चुकी है। 5 की हालात बेहद गंभीर है। मरने वाले का नाम जसमीत साहनी है। इसी का दवा गोदाम था।

