ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सड़क पर खडी़ ट्रैक्टर-ट्रॉली से मोटरसाइकिल टकरा गई जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह मार्छाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात हल्दौर-नहटौर मार्ग पर डींगरपुर गांव के पास हल्दौर की ओर से आ रही मोटरसाइकिल सड़क पर खराब खडी़ ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।उन्होंने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार रविन्द्र (२४), दीपक (२३) और ऋतिक (२१) गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मार्छाल ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *