पीलीभीत में बाघ का हमला

उत्त्तर प्रदेश, जनमुख न्यूज।पीलीभीत में बाघ ने किसान पर हमला कर दिया। शव गन्ने के खेत में मिला है। गर्दन का हिस्सा गायब है। चेहरे, पेट और पैर पर भी गहरे घाव है। कई जगह नोचने खरोंचने के निशान हैं। मेरठ में चलती बाइक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक खेत के पास से गुजर रहा था, अचानक तेंदुए ने छलांग लगा दी। हालांकि युवक बच गया।बहराइच के हरदी के अंग राउरा गांव में रविवार देर रात १८ साल की युवती पर भेड़िए ने हमला कर दिया। उस समय वह खेत में जा रही थी। तभी जानवर उस पर टूट पड़ा। हमले में लड़की गंभीर घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।अहरोहा के नौगांवा सादात, रजबपुर, मंडी धनौरा, अमरोहा देहात, डिडौली और मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में तेंदुए का आतंक है। मंडी के कुआखेड़ा गांव में कल सुबह तेंदुओं ने बकरियों को अपना निवाला बनाया। रात को २ तेंदुए रजबपुर के कापुरपुर गांव में देखे गए।यूपी में आज कल जंगली जानवरों का आतंक है। बहराइच में भेड़िए के हमले से महिला समेत १० की जान जा चुकी है। सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत समेत कई जिलों में भेड़िए का हमला जारी है। इस बीच बाघ, तेंदुआ और सियार के भी हमले सामने आ रहे हैं।

