वाराणसी में दर्दनाक हादसा: आकाशीय बिजली गिरने से दंपती की मौत, गांव में मातम

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। जिले के सिंधोरा थाना क्षेत्र के भदेवली गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में दंपती की जान चली गई। आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक रमेश चंद्र भारती (58) Junior High School Sindhora में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वह अपनी पत्नी चमेला देवी (56) के साथ खेत में गेहूं की फसल का बोझ बांधने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई।बारिश से बचने के लिए दोनों पास स्थित नटवा बीर बाबा मंदिर के समीप एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें Pandit Deen Dayal Upadhyay Government Hospital रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक दंपती के परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है।

