हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस में खलबली दीपक बाबरिया ने की इस्तीफे की पेशकश

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज । हरियाणा चुनाव में हार के बाद राज्य में कांग्रेस के प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया ने सोमवार को कांग्रेस नेतृत्व से इस्तीफे की पेशकश की गौरतलब है कि उन्होंने हरियाणा में चुनावी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। दीपक बाबरिया ने पार्टी नेतृत्व से उनकी जगह किसी नये व्यक्ति को जिम्मेदारी देने की मांग की। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपक बाबरिया ने राहुल गांधी से कहा कि अब अगर किसी और को हरियाणा का प्रभारी बनाया जाता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। इससे पहले उन्होंने कहा था कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। हालाँकि, उनकी तबीयत अब ठीक है। लेकिन कभी-कभी बिगड़ जाती है। जब हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बांटे जा रहे थे तब भी बाबरिया बीमार थे और उनका रक्तचाप बढ़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। दीपक बाबरिया कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के करीबी माने जाते हैं और पार्टी के जमीनी नेता हैं। जब कांग्रेस ने कर्नाटक में चुनाव जीता तो पार्टी ने उन्हें विधायक दल का नेता चुनने के लिए भेजा था।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *