कमला को है इजरायल से नफरत बोले ट्रंप

वॉशिंगटन, जनमुख न्यूज।अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट की शुरुआत हो चुकी है। इजरायल-गाजा युद्ध को लेकर दोनों के बीच बहस जोरदार हुई है। बहस के दौरान कमला हैरिस इजरायल-गाजा के बीच टू स्टेट्स फॉर्मूले का पक्ष लेती दिखी। इसके विरोध में ट्रंप ने दावा किया कि इजरायल पर दोबारा कोई हमला नहीं होने दिया जाएगा। दोनों नेताओं ने डिबेट में अर्थव्यवस्था, गर्भपात, इजरायल-गाजा, रूस-युक्रेन युद्ध, ईरान, अप्रवासन नियम के संबंध में एक दूसरे पर आरोप लगाए। बहस के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडेन को सबसे खराब राष्ट्रपति बताया और कमला हैरिस को सबसे खराब उपराष्ट्रपति बताया। इस पर पलटवार करते हुए कमला हैरिस ने कहा कि ट्रंप जो बाइडेन के खिलाफ नहीं बल्कि कमला के खिलाफ चुनाव मैदान में है। कमला हैरिस ने युक्रेन युद्ध को लेकर कहा कि हमारो जो भी नाटो सहयोगी हैं वो खुश हैं कि ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति नहीं है। अगर ऐसा होता तो व्लादिमीर पुतिन कीव में होते है। उनकी नजरें बाकी के यूरोप पर भी होती। उन्होंने कहा कि पुतिन एक तानाशाह है। कमला हैरिस के बयान के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कमला हैरिस युद्ध के दौरान रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता करवाने में सफल नहीं हो सकी।उपराष्ट्रपति हैरिस ने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को खरी-खोटी सुनाते हुए उन्हें २०२० के चुनाव में मिली हार की याद दिलाई और उनके अन्य झूठे वादों पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की। हैरिस की तीखी टिप्पणियों से तिलमिलाए ट्रंप ने उन पर निजी हमले शुरू कर दिए और विषय से भटक गए, जबकि उनके सलाहकारों और समर्थकों ने उन्हें हैरिस के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियों से बचने का सुझाव दिया था। उप राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति जो बाइडन की तुलना में ट्रंप के खिलाफ मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। जून में बाइडन और ट्रंप के बीच बहस हुई थी जिसमें बाइडन कोई खास छाप नहीं छोड़ पाए थे। बाइडन के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ से पीछे हटने के बाद अब हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं और बहस के दौरान उनके आक्रामक रवैये को देखकर हैरिस ट्रंप पर भारी पड़ती दिखाई दे रही हैं।

इसे भी पढ़े-
नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने छात्रों का अपहरण

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में बंदूकधारियों ने एक विश्वविद्यालय के छात्रों के वाहनों पर घात लगाकर Read more

पाकिस्तान में ईशनिंदा से जुड़े फैसले का विरोध

इस्लामाबाद , जनमुख न्यूज। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सैकड़ों कट्टरपंथियों की भीड़ ने सुप्रीम कोर्ट पर धावा बोल दिया। Read more

वेनेजुएला की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव

अंतरराष्ट्रीय, जनमुख न्यूज। वेनेजुएला की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के इन दावों का समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा Read more

ब्रिटेन के प्रौद्योगिकी कारोबारी माइक लिंच का शव जहाज के मलबे में मिला

अंतरराष्ट्रीय, जनमुख न्यूज। ब्रिटेन के प्रौद्योगिकी कारोबारी माइक लिंच का शव सिसिली अपतटीय क्षेत्र में जहाज के मलबे से बरामद Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *