दिल्ली हवाई अड्डे पर फिलीपीन के दो नागरिक गिरफ्तार, कोकीन से भरे कैप्सूल बरामद

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। फिलीपीन के दो नागरिकों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने कोकीन से भरे १५६ कैप्सूल निगल लिए थे। सीमा शुल्क अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपियों को पिछले दिनों बैंकॉक से यहां पहुंचने पर रोका गया। जांच के दौरान दोनों यात्रियों ने १७ करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के कोकीन से भरे १५६ कैप्सूल निगलने की बात स्वीकार की सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों यात्रियों से कुल १५६ कैप्सूल बरामद किए गए। बयान के अनुसार दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में जांच जारी है।

