सम्राट चौधरी के गृह जिले में भाजपा नेता समेत दो की हत्या

मुंगेर, जनमुख न्यूज । उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह जिले मुंगेर जिले में २४ घंटे के अंदर चार बड़ी घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। इसमें भाजपा नेता सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या की गई। वहीं धरहरा एवं कासिम बाजार थाना क्षेत्र में दो लोगों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घायल दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना कि अपराधियों भाजपा के नगर अध्यक्ष फंटुश कुमार उर्फ बंटी सिंह की हत्या समेत दो लोगों की हत्या की है। वहीं दो अन्य लोगों को भी दो लगी है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा ही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हत्यारों की तलाश में छापेमारी चल रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि भाजपा नेता अपने चार साल के बेटे के साथ अपनी दुकान पर सो रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। सुबह हमलोगों ने बेड पर पड़ा हुआ शव देखा तो दंग रह गया। लोगों का कहना है कि भाजपा नेता कच्ची कांवरिया पथ पर चाय-नाश्ते की दुकान चलतो थे। किसने और किस कारण से इस वारदात को अंजाम यह जांच का विषय है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *