ओडिशा में दीवार ढहने की अलग अलग घटनाओं में दो की मौत

ई दिल्ली, जनमुख न्यूज। ओडिशा के मयूरभंज जिले में दीवार ढहने की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पहली घटना गोरुमहिसानी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटूपीट गांव में हुई जिसमें ५० वर्षीय पंगाला पिंगुआ नामक महिला की मौत हो गई। उसने बताया कि शनिवार रात को वह और परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे तभी कच्चे मकान की दीवार ढह गई। पुलिस ने बताया कि उनके पति और बच्चे सुरक्षित बच निकलने में सफल रहे। पुलिस के मुताबिक दूसरी घटना शनिवार रात को ही उडाला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मसिंगा गांव में हुई जिसमें ५२ वर्षीय टुनु बिंधानी की मकान की मिट्टी की दीवार गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों घटनाएं इलाके में लगातार हो रही बारिश की वजह से हुई। विशेष राहत आयुक्त ने मयूरभंज जिला कलेक्टर को तत्काल खोज एवं बचाव कार्यों के लिए आपदा प्रतिक्रिया टीमों को तैयार रखने की सलाह दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों में एक और दिन भारी बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *