मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में दो एमएमबीएस छात्र जलाशय में डूबे

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में रविवार शाम एमबीबीएस पाठ्यक्रम के दो छात्र जलाशय में डूब गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग ४० किलोमीटर दूर अजयगढ़ कस्बे के पास धवारी बांध में हुई। उन्होंने बताया कि अजयगढ़ निवासी कृष्णा गुप्ता (२०) और उमरिया निवासी अरविंद प्रजापति (१९)की डूबकर मौत हो गई;दोनों इंदौर में स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। अजयगढ़ पुलिस थाना के प्रभारी रवि जादौन ने बताया कि उनके सहपाठी एवं राजस्थान के पीपलखेड़ा निवासी अभिषेक बैरवा (१९)को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि बैरवा और प्रजापति अजयगढ़ में गुप्ता के घर मिलने आए थे। अधिकारी ने बताया कि शवों को जलाशय से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए अजयगढ़ के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि छात्रों की मौत कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि छात्रों की मौत उस समय हुई जब उनमें से एक छात्र चप्पल साफ करते समय पानी में फिसल गया और दूसरे ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *