मऊ में चंद घंटों में दो सड़क हादसे, ४७ श्रद्धालु घायल

मऊ, जनमुख न्यूज। जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में चंद घंटों के अंतराल पर हुए दो सड़क हादसों में ४७ लोग घायल हुए है। इसमें जहां पहले हादसे में घायल ४० यात्री कुंभ में शामिल होकर वापस बिहार जा रहे थे। वहीं दूसरे हादसा में घायल सात लोग कुंभ में शामिल होने जा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना शुक्रवार की रात १२ बजे दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नई बाजार में हुई। यहां आमने-सामने मिनी बस और डीसीएम गाड़ी में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे रहे ४० लोग घायल हो गए। सभी घायल बिहार के हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को दर्जन भर की संख्या में एंबुलेंस लगाकर सदर अस्पताल भर्ती कराया।
दूसरी घटना शनिवार की भोर में पांच बजे हुई। इसमें दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रामनगर के पास एक बस पेड़ से टकरा गई। इसमें सात लोग घायल हो गए हैं। यह लोग बिहार से प्रयागराज जा रहे थे। घायलों को उपचार दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

