अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान को 58 रन से रौंदा, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ंत

बुलवायो, स्पोर्ट्स न्यूज़। आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स मुकाबले में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हर विभाग में मात देते हुए 58 रनों से शानदार जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। यह मुकाबला केवल जीत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पाकिस्तान की रणनीति और तैयारियों की कमजोरियों को भी उजागर कर गया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम ने 50 ओवर में 252 रन बनाए। सेमीफाइनल में पहुंचने और नेट रन रेट सुधारने के लिए पाकिस्तान को 33.3 ओवर में 253 रन बनाने थे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। पूरी टीम 46.2 ओवर में 194 रन पर सिमट गई।
भारत की जीत में गेंदबाजी अहम रही। आयुष म्हात्रे और खिलान पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए और पाकिस्तान की रनगति पर लगाम लगाए।
इस मुकाबले के असली नायक रहे युवा ऑलराउंडर कनिष्क चौहान। उन्होंने निचले क्रम में 29 गेंदों पर आक्रामक 35 रन बनाकर भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद गेंदबाजी में 10 ओवर में सिर्फ 30 रन देकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। कनिष्क को अंतिम ओवरों में खिलान पटेल (21*) का अच्छा साथ मिला और दोनों ने आठवें विकेट के लिए 5.1 ओवर में 50 रन जोड़कर पाकिस्तान की उम्मीदों को पूरी तरह खत्म कर दिया।
इस जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, जहां उसका सामना अफगानिस्तान से होगा। वहीं, पाकिस्तान का अंडर-19 विश्व कप अभियान इस हार के साथ समाप्त हो गया।

इसे भी पढ़े-
मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह Read more

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

चंडीगढ़ , डेस्क जनमुख न्यूज। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *