यूपी की बस नेपाल में नदी में गिरी

उत्त्तर प्रदेश, जनमुख न्यूज। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की एक बस शुक्रवार (२३ अगस्त) को नेपाल की मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। इसमें ४० से ज्यादा यात्री सवार थे। १४ की मौत हो गई है। इनमें एक बच्चा भी है। ३१ लोग घायल हैं। इनमें ५ की हालत गंभीर है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बस नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही थी। बस में सवार ज्यादातर यात्री महाराष्ट्र के थे। सभी नेपाल घूमने गए थे। हादसा शुक्रवार सुबह ११.३० बजे नेपाल के तनहुन जिले में हुआ।नेपाल पुलिस सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल सेना सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

