उत्तराखंड मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार

देहरादून ,जनमुख न्यूज। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही कभी भी हो सकता है। मीडिया के एक वर्ग में पिछले कुछ समय से राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें चल रही हैं।राज्य विधानसभा के बुधवार से शुरू हो रहे मानूसन सत्र से पहले गैरसैंण में एक समाचार चैनल से बातचीत में धामी ने कहा, इस संबंध में सभी स्तरों पर चर्चा की गयी है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होती है, मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही किसी भी समय हो सकता है।
प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं की हाल में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ हुई बैठकों ने प्रदेश में इन अटकलों को हवा दी कि प्रदेश में जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। फिलहाल धामी मंत्रिमंडल में चार रिक्तियां हैं। तीन मंत्री पद तो शुरू से ही खाली हैं जबकि चौथा स्थान पिछले साल परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन से खाली हुआ है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *