वैभव सूर्यवंशी ने 9 छक्के जड़कर बनाया एक और रिकार्ड

नई दिल्ली, जनमुख स्पोटर्स न्यूज। अभिज्ञान कुंडू की अगुवाई वाली इंडिया अंडर १९ ने ५ मैच की सीरीज के तीसरे यूथ वनडे इंटरनेशनल में इंग्लैंड अंडर १९ को ४ विकेट से पराजित कर दिया। इंडिया अंडर १९ की जीत में १४ साल के बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अहम भूमिका निभाई। वह महज १४ रन से शतक बनाने से चूक गए, लेकिन ६ चौके और ९ छक्के की मदद से ३१ गेंद में ८६ रन की धुआंधार पारी खेली।
वैभव ने भारत के लिए अब तक ६ यूथ वनडे खेले हैं। इसमें उनका ये सर्वोच्च स्कोर है। उन्होंने २० गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह यूथ वनडे में दूसरे सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले भारतीय बन गए। वह ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। पहले नंबर पर ऋषभ पंत ही हैं। भारतीय टेस्ट उप कप्तान पंत ने २०१६ में नेपाल अंडर-१९ के खिलाफ १८ गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
भले ही वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज अर्धशतक का रिकार्ड तोड़ने से चूक गये हों लेकिन इसके बावजूद यूथ वनडे इंटरनेशनल में एक नया रिकार्ड बनाने में वे सफल रहे। वह यूथ वनडे के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भारतीय बन गए। उन्होंने राज अंगद बावा और मनदीप सिंह के ८-८ छक्कों के पिछले संयुक्त रिकॉर्ड को पछाड़ दिया है।
यूथ वनडे की एक पारी में भारतीय अंडर१-९ बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के
९ छक्के- वैभव सूर्यवंशी बनाम इंग्लैंड, २०२५
८ छक्के- राज बावा बनामा जम्बाब्वे, २०२२
८ छक्के- मनदीप सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया, २००९
७ छक्के- अंकुश बैंस बनाम जिम्बाब्वे, २०१३

इसे भी पढ़े-
मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह Read more

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

चंडीगढ़ , डेस्क जनमुख न्यूज। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *