छत्रपति संभाजी महाराज बन कर दहाड़े विक्की कौशल, औरंगजेब के रूप में अक्षय खन्ना को पहचान हुआ मुश्किल

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। छत्रपति संभाजी महाराज बन कर दहाड़े विक्की कौशल, औरंगजेब के रूप में अक्षय खन्ना को पहचान हुआ मुश्किलमनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। यह दौर विक्की कौशल जैसे सितारों का है!विक्की के तारें बुलंदियों पर हैं। विक्की कौशल एक ऐसे एक्टर है जो रूप बदल लेते हैं। एक तरफ आप उन्हें एक गंभीर आर्मी मैन के रुप में देखकर हैरान होते ही है कि दूसरी वो गोविंदा बन कर सामने आ जाते हैं। अब एक बार फिर से वहीं हो रहा है। तौबा-तौबा गाने के बेड बॉय ने फिर से लोगों का दिमाग चकरिया दिया है। विक्की कौशल की नयी और शायद अब तक की सबसे बड़ी फिल्म छावा में उनके किरदार को देखकर लोग सन्न रह गये हैं। विक्की कौशल फ़िल्म निर्माता लक्ष्मण उटेकर की आगामी फ़िल्म छावा में महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। रश्मिका मंदाना फ़िल्म में येसुबाई भोंसले का किरदार निभाएंगी। निर्माताओं ने सोमवार को फ़िल्म छावा का टीज़र जारी किया, जिसमें विक्की युद्ध के मैदान में एक भयंकर अवतार में दहाड़ते और दुश्मनों से लड़ते हुए नज़र आ रहे हैं। सैम बहादुर के बाद विक्की कौशल एक बार फिर से खतरनाक एक्टिंग के साथ दर्शकों को हैरान कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े-
‘एंग्री यंग मैन’ की स्क्रीनिंग में नजर आई कई बड़ी हस्तियां

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। सलमान खान और निर्देशक एआर मुरुगादॉस ने एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाने के लिए हाथ मिलाया Read more

हिमेश रेशमिया के पिता और संगीतकार विपिन रेशमिया का निधन

मनोरंजन,जनमुख न्यूज। मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया के पिता और संगीतकार निर्देशक विपिन रेशमिया का निधन हो गया। वह ८८ वर्ष Read more

नहीं रहे दिग्गज फिल्म निर्देश श्याम बेनेगल

मुंबई, जनमुख न्यूज़। असीम रचनात्मक ऊर्जा से संपन्न जाने- माने निर्देशक श्याम बेनेगल का आज 90 वर्ष की अवस्था में निधन Read more

एक्शन और स्टाइल से दर्शकों को लुभाएगी वरुण धवन की ‘Baby John’

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘हम’, और हाल में रिलीज़ हुई रजनीकांत की ‘जेलर’ और साउथ के ही विजय की मूवी Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *