गंगा में नाव पर बीयर पीने का वीडियो वायरल: वाराणसी पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। काशी में गंगा नदी के बीच नाव पर बीयर पीते युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। मंगलवार सुबह पुलिस ने वीडियो में दिख रहे आरोपी को अस्सी घाट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, डीसीपी काशी Gaurav Banswal और एसीपी भेलूपुर Gaurav Kumar की निगरानी में कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन राजभर (25) को पकड़ा गया।वह नगवां क्षेत्र का रहने वाला है और अपने साथियों के साथ नाव से अस्सी से मिर्जापुर की ओर गया था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शाम को निकला था और रात में अदलहाट तक पहुंचा।नाव पर बीयर पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया।
इससे पहले गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी का मामला भी चर्चा में रहा था, जिसमें Kotwali Police Station Varanasi ने 14 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वे अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं।
माता शीतला के बधावा कार्यक्रम के दौरान नाव पर शराब पीने के मामले में नाविक प्रेम साहनी की शिकायत पर Bhelupur Police Station में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस का कहना है कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के दौरान अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

