विनेश फोगाट रेसलिंग के मैट पर कर सकती हैं वापसी! प्रैक्टिस वीडियो से लगने लगी अटकलें

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। पहलवान और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट क्या रेसलिंग में वापसी करने जा रही हैं? ऐसी अटकलें विनेश के हाल में शेयर किए गए वीडियो से सामने आ रही हैं। मालूम हो विनेश ने बीते साल पेरिस ओलंपिक में डिस्क्वालिफाई होने के बाद रेसलिंग से संन्यास ले लिया था और राजनीतिक सफर शुरू किया।
इस बीच अब उन्होंने इंस्टग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके बाद उनकी वापसी की चर्चा शुरू हो गई है। वीडियो में वह रेसलिंग का अभ्यास करते हुए दिख रही हैं। वह अपनी विरोधी के साथ कुश्ती करती हैं और फिर उन्हें चित कर देती है। इसके बाद विनेश हंसते हुए मैच से बाहर चली जाती है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने दो इमोजी पोस्ट किए। एक इमोजी रॉकेट है वहीं दूसरी इमोजी धुएं का इमोजी है। दूसरे इमोजी का इस्तेमाल स्पीड, रफ्तार और जल्दी से आगे बढ़ने के लिए किया जाता है।
हालांकि, विनेश ने इससे पहले चार नवंबर को अपने पेरिस ओलंपिक की तस्वीर शेयर कीथी। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, मान लिया तू है आज थक गया, मान लिया तू है आज घायल परिंदा, पर हौसला तुझमें अब भी बाकी है, लक्ष्य के लिए अब भी तू है जिंदा। वहीं विनेश जब विधायकी की शपथ लेने विधानसभा गई थीं तब भी उन्होंने पेरिस ओलंपिक की ही जर्सी पहनी थी।

इसे भी पढ़े-
मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह Read more

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

चंडीगढ़ , डेस्क जनमुख न्यूज। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *