महाशिवरात्रि पर ट्रेडिशनल लुक के लिए पहनें खास प्रिंट वाली साड़ियां

महाशिवरात्रि के दिन बड़ी संख्या में लोग भगवान भोलेनाथ का व्रत रखते हैं और विधिवत रुप से पूजा की जाती है। इस दिन मंदिर में शिव भक्त पूजा करने के लिए जाते हैं। शिवरात्रि पर्व पर स्त्रियों से लेकर पुरुष हर कोई भगवान शिव का जलाभिषेक करके व्रत भी रखता है। इसके साथ ही ,महिलाएं इस खास दिन खूब सज-संवरकर पारंपरिक और खूबसूरत लुक में तैयार होकर भोलेनाथ की पूजा करती हैं। ऐसे में आप ट्रेडिशनल लुक के लिए ये खास प्रिंट वाली साड़ियां पहन सकते हैं।
रेड जॉर्जेट बंधेज साड़ी
पूजा के दौरान लाल रंग वस्त्र पहना काफी शुभ होता है। अगर आप शिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं, तो इस दिन आप रेड कलर की बंधेज प्रिंट साड़ी वियर कर सकते हैं। यह साड़ियां परफेक्ट ट्रेडिसनल लुक देती हैं। इसके साथ ही आप बन हेयर स्टाइल के साथ ही मिनिमल मेकअप में आपका लुक ट्राई कर सकते हैं।
ग्रीन सिल्क बंधेज साड़ी
इस दिन आप ग्रीन सिल्क बंधेज साड़ी भी पहन सकते हैं। इस ग्रीन रंग की सिल्क साड़ी का जरी बॉर्डर लुक को और भी ज्यादा एलिगेंट बना देता है। साड़ी के साथ आप ग्रीन और कुंदन बीड्स वाला डबल लेयर नेकलेस और मैचिंग झुमकी पहन सकते हैं। इसके साथ ही आप बालों को स्ट्रेट करके और ओपन रख सकते हैं। मेकअप न्यूड टच दें।
येलो शिफॉन बंधेज साड़ी
शिवरात्रि की पूजा के दौरान पीले रंग का वस्त्र पहनना काफी अच्छा माना जाता है। आप भी येलो कलर की सिंपल सोबर बंधेज प्रिंट साड़ी को भी स्टाइल कर सकती हैं। कर्ल हेयर स्टाइल को आप कर सकते हैं और लाइट मेकअप के साथ ही आप रेड कलर की चूड़ी पेंडेंट नेकलेस और गोल्डन जुमका पहन सकते हैं।

