पश्चिम बंगाल सरकार ने किया झारखंड बॉर्डर सील

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार शाम डिब्रूगढ़ चेक पोस्ट को सील कर दिया, जिससे झारखंड से एनएच-१९ पर बराकर ब्रिज से मैथन तक भारी वाहनों की कतार लग गई। जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंतरराज्यीय सीमा को तीन दिनों के लिए सील करने का आदेश दिया है। ममता ने शुक्रवार को झारखंड सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया था कि दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) झारखंड को बचाने के लिए अपने बांध से पानी छोड़ रहा है, जिसके बाद से राज्य में बाढ़ जैसी स्थिति बढ़ गई है।अब इसी को लेकर भाजपा के हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड सरकार और ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि बंगाल सरकार की विफलता के कारण बंगाल के लोग बाढ़ से पीड़ित हैं। लेकिन मुझे आश्चर्य है कि ममता दीदी अपना गुस्सा अपने अधिकारियों पर नहीं, बल्कि झारखंड की जनता पर निकाल रही हैं। वह राज्य की सीमा को अवरुद्ध कर झारखंड के लोगों को सबक सिखा रही है और झारखंड के मुख्यमंत्री चुप हैं। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार भी कह चुकी है कि बंगाल में आई बाढ़ के लिए झारखंड दोषी नहीं है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *