जब रामपुर में आतंकियों के शव लेकर जा रही एंबुलेंस हो गई दुर्घटनाग्रस्त, जाने फिर क्या हुआ…

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। यूपी के रामपुर जिले में मंगलवार रात उस समय यूपी और पंजाब के पुलिस महकमें में खलबली मच गई जब आतंकियों के शव लेकर पंजाब जा रही पुलिस की एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा अजीतपुर बाइपास पर हुआ जो सिविल लाइंस और शहजादपुर थाने की सीमा पर स्थित है। हादसे के समय एंबुलेंस में खालिस्तान समर्थक तीन आतंकियों के शव थे जो पोस्टमॉर्टम के बाद पंजाब के गुरदासपुर भेजे जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना रात करीब ११:४५ बजे हुई जब एंबुलेंस को सामने से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मारी और फिर वह वाहन वहां से निकल गया। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई लेकिन एंबुलेंस का रेडिएटर फट गया और वाहन में पानी लीक होने लगा।
हादसे के बाद सिविल लाइंस और शहजादनगर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस को दूसरा वाहन मिलने में करीब ४५ मिनट का वक्त लगा जिसके बाद शवों और पुलिस टीम को आगे के लिए रवाना किया गया।
बता दें कि इससे पहले मंगलवार शाम करीब ८ बजे पीलीभीत से पोस्टमॉर्टम के बाद तीन आतंकियों के शव कड़ी सुरक्षा के बीच पंजाब के लिए रवाना किए गए थे। शवों के साथ पंजाब पुलिस का अतिरिक्त फोर्स भी था और परिजनों के साथ शव को रवाना किया गया।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *