क्यों इस बार नवरात्र में नहीं कर सकते गृह प्रवेश?

नवरात्रि में गृह प्रवेश करना बेहद मंगलकारी और शुभ माना जाता है, क्योंकि यह समय देवी दुर्गा की आराधना का होता है और उनकी कृपा से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। हालांकि इस बार खरमास के चलते नवरात्रि में गृह प्रवेश नहीं किया जा सकता। जानिए कब कर सकते हैं गृह प्रवेश। और क्या है शुभ मुहूर्त।
गृह प्रवेश के लिए शुभ तिथि और मुहूर्त
अप्रैल में १४ अप्रैल, २१, २४, २५, ३० को गृह प्रवेश का दिन है। बहुत जरूरी होने पर दशमी तिथि को गृह प्रवेश कर सकते हैं क्योंकि दशहरा का दिन सर्वसिद्ध मुहूर्त के रूप में माना जाता है। गृह प्रवेश के लिए सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। सूर्योदय या दोपहर का समय गृह प्रवेश के लिए उत्तम है, रात्रि में गृह प्रवेश करना अशुभ माना जाता है, इसलिए इसे टालना चाहिए।
गृह प्रवेश से पहले करें ये तैयारियां
गृह प्रवेश से पहले घर की अच्छी तरह सफाई करें। घर के कोनों में गंदगी और मकड़ी के जाले न हों, क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। गृह प्रवेश से पहले वास्तु पूजन और हवन कराना शुभ माना जाता है। हवन में गुग्गुल, कपूर, देशी घी और आम की लकड़ी का उपयोग करें।
देवी-देवताओं का पूजन
गृह प्रवेश के समय भगवान गणेश, देवी लक्ष्मी और देवी दुर्गा की पूजा करें। मां दुर्गा को लाल चुनरी, नारियल, लौंग और पान का भोग अर्पित करें। पूजा में हल्दी, चंदन, अक्षत और पुष्प का प्रयोग करें। गृह प्रवेश के समय कलश स्थापनाअवश्य करें। पीतल, तांबे या चांदी के कलश में जल भरकर आम के पत्ते और नारियल रखें। कलश को मुख्य द्वार पर रखें, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। गृह प्रवेश के दिन घर में ङङघी का दीपक जलाएं। घर के हर कोने में दीप जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
इन बातों का रखें खास ध्यान
गृह प्रवेश के दिन मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों का तोरण लगाएं। यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और बुरी नजर से बचाव करता है। द्वार पर स्वास्तिक या ऊँ का चिह्न बनाएं। गृह प्रवेश के समय कलश को लांघना अशुभ माना जाता है। गृह प्रवेश के बाद सबसे पहले रसोई में चूल्हा जलाएं। दूध उबालें और दूध के उफनने को शुभ संकेत माना जाता है। गृह प्रवेश के दिन घर के चारों कोनों में दीपक जलाएं। इससे घर में पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
गृह प्रवेश के बाद इन बातों का रखें ध्यान
गृह प्रवेश के दिन घर में झाड़ू को खुले में नहीं रखें क्योंकि इससे धन की हानि हो सकती है, इसे किसी कोने में छुपाकर रखें। गृह प्रवेश के दिन घर में टूटे-फूटे सामान, कबाड़ या खराब इलेक्ट्रॉनिक्स न रखें, इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। गृह प्रवेश के बाद घर में ङभजन, मंत्र और श्लोक का पाठ करें। गृह प्रवेश के दिन घर में लाल रंग का प्रयोग शुभ माना जाता है।

इसे भी पढ़े-
गणेश चतुर्थी 2024: विशेषता और महत्व
Ganesh Chaturthi 2024

गणेश चतुर्थी का पर्व हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण और लोकप्रिय स्थान रखता है। यह पर्व भगवान गणेश, जिन्हें विघ्नहर्ता Read more

पर्यावरण के महान संरक्षक और सम्मानक थे ‘बाबा नानक’

जनमुख : धर्म-कर्म।  गुरूनानक देव जी ने केवल भारत देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में अपने ज्ञान प्रकाश द्वारा Read more

जब लालची आदमी ने नहीं पिलाया गुरु नानक देव जी को पानी

जनमुख न्यूज। गुरु नानक देव जी अपने शिष्यों के साथ यात्रा किया करते थे एक बार गांव के तरफ से Read more

मान्यताएं व परम्परा का वैशिष्टय स्वरूप है ‘देव दीपावली उत्सव’

जनमुख,न्यूज। निर्णय सिधु एवं स्मृति कौस्तुभी में उल्लेखित ‘देव दीपावली पुरातन काल से पौराणिक मान्यताएं एवं कथाओं पर प्रचलित है। Read more

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *